भिण्ड। समाजसेवी कृष्णपाल सिंह बाराकलां का जन्मदिन इस वर्ष सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र-शिवप्रताप सिंह (ऑडिटर), विश्वप्रताप सिंह एवं देवप्रताप सिंह ने टीम रोटी बैंक के सहयोग से साधु-संतों तथा असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन के पैकेटों का वितरण किया।
जन्मदिन के अवसर पर परिजनों ने दीन-दुखियों की सेवा कर ईश्वर के प्रति आभार जताया। साधु-संतों और भोजन प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों ने कृष्णपाल सिंह को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं दीं। उपस्थित साधु-संतों ने आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर कृष्णपाल सिंह के सुपुत्रों ने संदेश दिया कि सेवा से बढ़कर कोई उत्सव नहीं है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


