लहार/भिंड । नगर के वार्ड क्र.9 में लगातार बनी जलभराव की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति ने एसडीएम लहार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से समिति ने बताया कि बारिश के दौरान वार्ड क्र.9 की गलियों एवं प्रमुख मार्गों पर पानी जमा हो जाने से आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है। अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति ने प्रशासन से मांग की कि वार्ड में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था की जाए, नालियों की साफ-सफाई कराई जाए तथा आवश्यक स्थानों पर नाला-नाली निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो समिति ने एसडीएम से समस्या का शीघ्र निराकरण कर वार्डवासियों को राहत प्रदान करने की मांग की है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ लहार के अध्यक्ष विकास बिरथरे, पुस्तकालय प्रभारी सुभाषचंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष शितांशु त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, आकाश चतुर्वेदी, अमित पचौरी एवं अनुज दुरवार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


