समस्तशासकीय,अशासकीय,सी.बी.एस.ई.आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का रहेगा अवकाश
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आदेश जारी
भिण्ड – कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए भिण्ड जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का 5 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। विद्यालयीन शिक्षक एवं स्टाफ नियमित समय पर अपनी संस्था पर उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य एवं प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पूर्व से निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियां तथा परीक्षाएं (यदि कोई हों) यथावत संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


