भिण्ड। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में संचालित ‘सृजन संवाद योजना के प्रथम चरण का गुरुवार को सफल समापन हुआ। योजना के तहत जिला मुख्यालय स्तर पर चयनित शा. सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.2 के कक्षा 11वीं और 12वीं के 85 छात्र-छात्राओं के अंतिम (चौथे) बैच को देहात कोतवाली थाने का भ्रमण कराया गया।
योजना के नोडल अधिकारी अजय पंवार (डीएसपी अजाक भिंड) की देखरेख में आयोजित इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस बस से देहात कोतवाली लाया गया। इस दौरान विद्यालय के व्याख्याता व टीओटी दिनेश सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया एवं योजना समन्वयक प्रधान आरक्षक रामकुमार पाण्डेय सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझा
थाना भ्रमण के दौरान पुलिस टीओटी उप निरीक्षक पूजा दौहरे, उप निरीक्षक विजय शिवहरे एवं प्रधान आरक्षक रामकुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और संरचना के बारे में विस्तार से समझाया।
पद एवं रैंक पहचान: आरक्षक से लेकर पुलिस अधीक्षक तक की भर्ती प्रक्रिया, पद, वर्दी, बैज, स्टार और अराजपत्रित-राजपत्रित अधिकारियों के अंतर को स्पष्ट किया गया।
थाने का कामकाज: रिसेप्शन, एफआईआर लेखन, विवेचना, साक्ष्य संकलन, बयान दर्ज करना, बीट सिस्टम, गश्त, चरित्र सत्यापन और वारंट तामीली की प्रक्रिया दिखाई गई।
विभिन्न शाखाएं: छात्र-छात्राओं को महिला ऊर्जा डेस्क, बाल संरक्षण कक्ष, सीसीटीएनएस कंप्यूटर रूम, मालखाना, शस्त्रागार, रिकॉर्ड शाखा और बंदी गृह का अवलोकन कराया गया।
आधुनिक तकनीक व 112 सेवा: डायल-112 की त्वरित कार्यप्रणाली, इवेंट मिलना और त्वरित रेस्पॉन्स की प्रक्रिया के साथ-साथ साइबर सेल, इंटरनेट सुरक्षा और स्मार्ट पुलिसिंग के गुर सिखाए गए।
जिम्मेदार नागरिकता और सोशल मीडिया पर सतर्कता की सलाह
विद्यालय के टीओटी व व्याख्याता दिनेश सिंह भदौरिया और धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने छात्रों से संवाद करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस, स्कूल शिक्षा विभाग और एनएफपीए के तकनीकी सहयोग से संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा बोध और न्याय तक पहुंच विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरनेट व सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता बरतने और कानूनी प्रावधानों का पालन करने की सलाह दी।
प्रथम चरण संपन्न, 15 सितंबर से शुरू होगा दूसरा चरण
योजना के प्रथम चरण में सांदीपनि स्कूल के कुल 600 में से लगभग 75 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को जोड़कर साप्ताहिक संवाद एवं थाना भ्रमण कराया गया, जो 3 सितंबर को जिला स्तर पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
दूसरा चरण 15 सितंबर से 30 अक्टूबर: अब यह योजना जिले के विभिन्न तहसील एवं अनुभाग स्तर पर संचालित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को पुलिस वाहन से सकुशल विद्यालय परिसर पहुंचाया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य पीएस चौहान, व्याख्यातागण एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


