गोहद /भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के दिशा-निर्देशन तथा गोहद एसडीएम विकास कैमोर एवं जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौड़ के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
वृत्त गोहद के अंतर्गत मौ क्षेत्र स्थित ग्वालियर रोड पर संचालित एक कैफे एंड रेस्टोरेंट पर 2 सितंबर को दविश दी गई। कार्रवाई के दौरान कैफे से अवैध रूप से रखी गई बीयर बरामद की गई। मामले में आरोपी रघु यादव के कब्जे से 9 कैन बोल्ट बीयर, 3 कैन किंगफिशर, 5 स्टॉक कैन एवं 2 बोल्ट बोतल बीयर जब्त की गई। आबकारी टीम द्वारा कुल 9.80 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,500 रुपये बताई जा रही है। अवैध रूप से मदिरा संग्रहण एवं बिक्री के मामले में आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार प्रजापति तथा आरक्षक ब्रजेश जयंत, जनक अर्गल एवं सुदीप वर्मा की सराहनीय भूमिका रही। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और बिना लाइसेंस मदिरा बेचने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


