भिण्ड। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के तत्वावधान में शा. विवेकानंद उमावि सुरपुरा में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम एवं जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा, उल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी केजी शर्मा अटेर रहे। कार्यक्रम में कमलेश सैंथिया, डॉ. साकार तिवारी एवं राजमणि शर्मा मंचासीन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि केजी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा गुरुजनों के सम्मान एवं विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। डॉ. साकार तिवारी ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखने तथा जीवन में अनुशासन और सेवा को अपनाने का आह्वान किया।
राजमणि शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय संस्कारों को समाज में मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर 30 शिक्षकों एवं 20 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं कर्मयोग के संदेश पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक जन्माष्टमी से संबंधित प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का वातावरण बन गया। कार्यक्रम का संचालन भाविप शाखा भिण्ड की कोषाध्यक्ष रेखा भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों, शिक्षकों का आभार शैलेन्द्र ओझा ने किया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


