भिण्ड। जिले की धरती पर जन्मे एवं पले-बढ़े दिनेश बघेल को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर भिण्ड जिले के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
पाल-बघेल समाज से आने वाले दिनेश बघेल के संगठनात्मक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर हुई। विद्यार्थी जीवन से ही संगठन के प्रति सक्रिय रहते हुए उन्होंने युवाओं के बीच संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद दिनेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा दिल्ली प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, युवाओं के बीच निरंतर संपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अब भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


