भिण्ड ब्यूरो – यूजीसी कानून/ नियमों के विरोध में राजपूत करणी सेना ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन की ओर से एक सितंबर से भिण्ड से ग्वालियर तक 200 किमी लंबी विशाल पैदल यात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करणी सेना ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया, जिसमें संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया ने सवर्ण समाज के नेताओं को खुला चैलेंज दिया और आंदोलन की पूरी रूपरेखा साझा की।
प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों से सवर्ण समाज और छात्रों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सवर्ण समाज के राजनीतिक व सामाजिक नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो नेता समाज के अधिकारों पर चुप्पी साधे बैठे हैं, उन्हें जनता के बीच आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। भदौरिया ने ऐलान किया कि करणी सेना पीछे हटने वाली नहीं है और जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन उग्र रूप लेगा।
प्रशासन से मांगी सुरक्षा व अनुमति
यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए करणी सेना की ओर से एसडीएम को आवेदन देकर अनुमति मांगी गई है। साथ ही 200 किमी के इस लंबे पैदल मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिस बल की तैनाती की मांग भी की गई है। यात्रा में भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर सहित चंबल संभाग से हजारों युवा और समाज के लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
200 किमी पदयात्रा का पूरा रूट
एक सितंबर को सुबह 11 बजे भिण्ड सर्किट हाउस स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा से यह ऐतिहासिक यात्रा शुरू होगी। जो भिण्ड, फूप, सुरपुरा, अटेर मोड़, अंगदपुरा, सौरा-मौरा, पावई, पिथनपुरा, नुन्हाड़, सुनारपुरा, गोरमी, पोरसा, अम्बाह, दिमनी, मुरैना, बामौर होते हुए समापन ग्वालियर में किया जाएगा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


