भिण्ड ब्यूरो – यूजीसी और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज के युवाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर करीब दो घण्टे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए। इसके बाद युवा तिरंगा लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एडीएम एलके पांडेय को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नियमों और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग की गई।
सवर्ण समाज के युवा प्रदर्शन करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग रखी। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने यूजीसी और आरक्षण में क्रीमी लेयर से जुड़े प्रावधानों का विरोध किया। उनका कहना था कि नियमों में ऐसे प्रावधान नहीं किए जाने चाहिए, जिससे किसी एक वर्ग के युवाओं के अवसर प्रभावित हों। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यूजीसी से जुड़े नियमों की समीक्षा कर जरूरी सुधार करने की मांग की। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि सरकार को समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन में श्रीराम सेना, करणी सेना सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सवर्ण समाज के युवा शामिल हुए। प्रदर्शन के अंत में राष्ट्रपति के नाम एडीएम एलके पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी से जुड़े नियमों की समीक्षा और आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार की मांग की गई।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


