गोहद /भिण्ड – गोहद में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ पुरा गांव में सोमवार को सुबह खेतों पर घास काटने गई महिला रामकुंवर देवी माहौर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। वहीं रविवार को बैसली डेम में मिली महिला की पहचान कराने हेतु पुलिस ने शव गृह में रखवा कर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर शिनाख्तगी करने का प्रयास किया गया। इस दौरान महिला की पहचान ग्राम हवीपुरा हाल वार्ड नं.4 ऐंचाया रोड गोहद निवासी शांति देवी राठोर के रूप में हुई। जो दो दिन पूर्व घूमने गई जिसके बाद वापस नहीं आईं। हालांकि परिजनों ने ढूंढने का प्रयास किया तभी उनके पुत्र द्वारा उनकी पहचान की गई।
वहीं गोहद चौराहा थाना क्षेत्रांतर्गत महर्षि अरविन्द महाविद्यालय के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार को बाइक सवार भीकम कुशवाह गंगापुर तथा छोटू कुशवाह निवासी गोहद गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त दोनों घायलों को डायल 112 की मदद से गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है। हालांकि भीकम कुशवाह की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक अन्य घटना में रतनगढ़ माता मन्दिर से दर्शन कर हबीपुरा जा रहा ऑटो सड़क पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। उक्त ऑटो में सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


