भिण्ड ब्यूरो – नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संरक्षण कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र चक्रवर्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद भिण्ड का पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम नगर आगमन पर लिपिक वर्गीय कर्मचारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। सीएमओ आवास पर आयोजित इस स्वागत समारोह में नगर पालिका भिंड के लिपिक एवं समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कर्मचारियों ने नवपदस्थ सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती को पुष्पगुच्छ, शॉल व साफा पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास और जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पूरी पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं नागरिक-केन्द्रित बनाने का आह्वान किया।
स्वागत समारोह में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को भिण्ड नगर पालिका के सीएमओ का दायित्व मिलने पर हर्ष व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि सभी कर्मचारी नगर के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका भिण्ड के प्रमुख लिपिक, कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


