भिण्ड ब्यूरो – भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा संस्कार, सेवा और देश भक्ति के भाव को भावी पीढ़ी में रोपित करने के उद्देश्य से सांदीपनि शा. उमावि क्र.2 में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में गुरुजनों के प्रति आदर भाव जगाना और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीके शर्मा तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य पीएस चौहान नें की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक गणेश भारद्वाज, रामबाबू चौधरी, उप प्राचार्य पंकज जयंत मंचासीन रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का हृदय से अभिनंदन किया। अपने संबोधन में शर्मा ने भारत विकास परिषद की स्थापना, इसके मूलभूत सिद्धांतों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण तथा संगठन द्वारा समाज हित में चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद निरंतर भारतीय संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम संयोजक गणेश भारद्वाज नें अपने संबोधन में गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही वह मार्गदर्शक हैं जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीके शर्मा ने अपने ओजस्वी विचारों से विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी को छात्र जीवन मे ही सर्वप्रथम जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए कि भविष्य में हम क्या बनना चाहते हैं तथा इसके बाद उस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सही मार्ग चुनना, उसकी जानकारी एकत्रित करना साथ ही उस लक्ष्य को भेदने के लिए प्रतिदिन अनवरत रूप से मेहनत करते ही रहना और संयमित दिनचर्या, स्वास्थ्य हेतु खान-पीन, आपस में परिवार समन्वय का पालन करना ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। आज के दौर में चरित्र निर्माण और सही दिशा प्रदान करने का कार्य केवल एक शिक्षक ही कर सकता है।
प्राचार्य पीएस चौहान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में भारत विकास परिषद की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजमणि शर्मा एवं आभार पंकज जयंत ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नें सामूहिक रूप से सदाचार व गुरुओं के सम्मान की शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व मैडल से सम्मानित कर विद्यालय परिवार से 58 शिक्षक तथा शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


