– सेवादल का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड ब्यूरो – जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा माह के अंतिम रविवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन गांधी तिराहा मेहगांव में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेहगांव के पूर्व जनपद अध्यक्ष रामहर्ष सिंह कुशवाह, विशिष्ट अतिथि सेवादल के पूर्व अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा कल्लू मुद्गल और जिला सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और वंदे मातरम का गायन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष रामहर्ष सिंह कुशवाह ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है। सेवादल का संगठन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। आज देश को आर एस एस की नफरत वाली राजनीति नहीं, बल्कि सेवादल के संस्कारों की जरूरत है। सेवादल के पूर्व अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा कल्लू मुदगल ने कहा कि हम सभी सेवादल के सिपाही कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। आज देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, से केवल कांग्रेस ही जनकल्याणकारी विचार धारा ही बचा सकती है। इसलिए कार्यकर्ता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु संकल्पित रहे।
सेवादल जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा कि सेवादल हमेशा से देश सेवा और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का कार्य करता आया है। आगामी समय में हमारे नेता राहुल गांधी, और जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में सेवादल कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस सरकार बनाने के लिए संकल्पित रहकर अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए तत्पर हैं।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस मेहगांव देवेन्द्र निगम, मनीष शिवहर, डॉ. बृजेश मौर्य, बबलू त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष गोरमी धर्मेन्द्र पाराशर, शैलेन्द्र भदौरिया, बदन सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष कांग्रेस विशंभर गुर्जर, इलियास मोहम्मद खान, जबान सिंह गुर्जर, समाजसेवी हरिओम भदौरिया, नरेन्द्र मिश्रा, बलबीर गुर्जर बाबूजी, बल्लू पाल, मायाराम जाटव, राजबीर खन्ना, गोलू नामदेव, कोमल मुजोरिया, प्रदीप शर्मा टुंडे, शुभम आजाद, अशोक कांकर, वेदप्रकाश कांकर, अशोक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सेवादल पदाधिकारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे।


