भिण्ड ब्यूरो – कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में 25 एवं 26 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग ने तहसील गोरमी, रौन, गोहद एवं मौ में मावा पनीर घी एवं मिठाइयों की इकाइयों का निरीक्षण किया।
25 अगस्त को कु. रेखा सोनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तहसील गोरमी के ग्राम हसनपुरा स्थित बालाजी डेयरी एवं अंबिका डेयरी से मावा की क्रीम एवं दूध के नमूने एकत्र कर जांच वास्ते भेजे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर ने रौन स्थित आदर्श डेयरी से मावा व घी के नमूने जांच वास्ते भेजे एवं श्रीमती रीना बंसल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गोहद तहसील में अग्रवाल स्वीट्स से ड्राई फ्रूट्स के लड्डू व मावा बर्फी, न्यू अग्रवाल स्वीट्स से पनीर का नमूना योगेंद्र डेयरी से मावा व घी का नमूना अंशुल किराना से तुअर दाल के नमूने लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे।

श्रीमती किरण सेंगर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भिण्ड शहर में स्थित द्वारिका पेड़ा हाउस से बर्फी व घी सागर पेड़ा हाउस से मावा, दाऊजी स्वीट्स गोल मार्केट से सोयाबीन ऑयल, काजू कतली के नमूने, शिव मिष्ठान भंडार हनुमान बजरिया से मीठी बूंदी, कृष्णा स्वीट से बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया।
श्रीमती किरण सेंगर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बस स्टैंड स्थित आदिशक्ति स्वीट्स से पामोलिन तेल व मिल्क पाउडर से बना मिक्स केक का नमूना लेकर 9.5 किलोग्राम मिक्स केक जप्त किया, दुकान पर पेक्ड मिक्स केक को खोलकर मिल्क केक के रूप में बेचा जा रहा था। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानव अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।


