भिण्ड ब्यूरो –सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर, भिण्ड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समझाया गया कि पौधा लगाना केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा पर्यावरण तैयार करने की दीर्घकालिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा प्रजापति, कार्यालय अधीक्षक श्री मनीष श्रीवास्तव तथा शिशु सेविका श्रीमती रागश्री शुक्ला की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। इनमें कक्षा 10वीं से अंकिता पाण्डेय, वर्षा सरस्वार, प्रतिज्ञा कैरव, विवेक यादव, रूबी पाण्डेय एवं विष्णुपाल कौशल; कक्षा 9वीं से सोनम यादव, वंशिका यादव, तेजस्विनी प्रजापति, उत्तम राजपूत, कार्तिकेय नरवरिया, अमन पैंकरा, प्रांशु यादव एवं शुभम बघेल तथा कक्षा 8वीं से आकांक्षा भदौरिया, मन्नत यादव, बेली यादव, धृति, पलक, कृष्णा कुशवाह, कार्तिक प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, देवेंद्र सैनी, वरुण कुशवाह, आदर्श यादव एवं देव कुशवाह शामिल रहे। सुप्रयास की ओर से अध्यक्ष श्रीमती मोनिका जैन तथा सचिव डॉ. मनोज जैन ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना ही ऐसे कार्यक्रमों का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
कार्यक्रम में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के लक्ष्य 13—जलवायु कार्रवाई तथा लक्ष्य 15—स्थलीय पारिस्थितिकी की सुरक्षा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


