खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारियों ने तहसील मिहोना और भिण्ड में की सख्त कार्यवाही
होटलों से लिए नमूने, सूर्या ढ़ाबा को दिया नोटिस
भिण्ड ब्यूरो – कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा तहसील मिहोना और भिण्ड में सख्त कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरन सेंगर ने ग्वालियर रोड़ स्थित सूर्या ढ़ाबा, जय गुरुदेव भोजनालय, विरासत होटल और खाना कंपनी की किचिन में बन रहे खाने की जांच की एवं सभी होटलों से पनीर के नमूने जांच वास्ते एकत्र किए। सूर्या ढ़ाबा की किचिन में स्वच्छता एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई।



