गोरी शंकर बेले के कारण से रुका है वेतन
गोहद/भिण्ड – भिण्ड जिले का दुर्भाग्य माना जाए या फिर भिण्ड जिले के निर्वाचित विधायकों की कमजोरियां कि जिले में स्थिति शासकीय कार्यालय प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रहे कृषि फार्म गोहद मौ रोड पर कृषि उपसंचालक का पद लम्बे समय से खाली है भिण्ड जिला मुख्यालय पर पदस्थ उपसंचालक गोरी शंकर बेले पर ही गोहद कृषि फार्म मौ रोड का प्रभार है कृषि उपज फार्म में कार्यरत 9 श्रमिकों का वेतन पिछले 10 महा से रूका हुआ है वेतन की मांग को लेकर मध्यप्रदेश दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित कर्मचारी एकता यूनियन सीटू ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त बुधवार को दोपहर 12 बजे से उपसंचालक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन कालीन धरना शुरू कर दिया है
संगठन के जिलाध्यक्ष उदय सिंह श्रीवास ने बताया कि भिण्ड जिला मुख्यालय पर उपसंचालक पद पर पदस्थ गोरी शंकर बेले की हठधर्मिता के कारण कृषि फार्म में कार्यरत 9 श्रमिकों का वेतन पिछले 10 महा से रुका है उक्त अधिकारी का प्रमोशन हो गया है लेकिन चार्ज जूनियर अधिकारी को देने में आनाकानी कर रहे हैं कोषालय में हस्ताक्षर का हस्तांतरण न होने के कारण। श्रमिकों को बेतन नहीं मिल रहा है बजट की कमी नहीं बल्कि मानवीय कृत गलतियों के कारण वेतन रूका हुआ है
सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने आंदोलन का समर्थन करते हुए 20 अगस्त गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल भिण्ड जिलाधीश से मिलकर उक्त समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग करेगा किसी एक अधिकारी की उदासीनता के कारण 9 श्रमिकों के परिवार आर्थिक बदहाली में जीवन यापन करे उस अधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की जायेगी
आज अनिश्चितकालीन धरना पर उदय सिंह श्रीवास जिला अध्यक्ष दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित कर्मचारी एकता यूनियन सीटू ओमकार सिंह रामेश्वर बीरेंद्र पटिया मान सिंह महेश बाबू राजेन्द्र उपस्थित रहे उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र मानदेय नहीं मिला तो हम लोग भूख हड़ताल भी शुरू करेंगे
उक्त जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी
प्रेषक
अनिल दौनेरिया
जिला महासचिव सीटू


