अतिथि शिक्षकों को 6 महीने से नहीं मिला
मानदेय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मेहगांव _ आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के तत्वावधान में 14 अगस्त 2026 को महेंद्र दांतरे खंड शिक्षा अधिकारी विकास खंड अधिकारी कार्यालय मेहगांव मे ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मांग की अतिथि शिक्षकों को विगत सत्र 2025_26 का फरवरी मार्च अप्रैल माह का मानदेय भुगतान लंबित है संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बताया की हम गरीब अतिथि शिक्षकों को अल्प मानदेय मिलता है शासकीय विद्यालयो में अतिथि शिक्षक पूर्ण निष्ठा लगन ईमानदारी से 17 ,18 वर्षों से सेवा देते आ रहे है विगत सत्र का मानदेय भुगतान 6 महीने से लंबित पड़ा है अतिथि शिक्षकों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है तथा परिवार की आजीविका भी चलाना मुश्किल हो रहा है ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि शीघ्र से शीघ्र मानदेय दिया जाए अन्यथा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा इस मौके पर अतिथि शिक्षक , सुनील शर्मा ,दीपेंद्र,सोनवीर सिंह गुर्जर, आशुतोष सिंह, राहुल शर्मा उपस्थित रहे


