जनसेवा,संघर्ष और संगठन को मजबूत करने का सफल वर्ष : रामशेष बघेल
भिण्ड ब्यूरो – जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के जिलाध्यक्ष पद पर एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है । इस अवसर पर बघेल ने सिद्ध बाबा का मंदिर, ग्राम चुनाई,ग्राम पंचायत बबेडी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि जनसेवा के साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यकर्ताओं ने बताया — “एक साल बेमिसाल”
कार्यकर्ताओं ने श्री बघेल के एक वर्ष के कार्यकाल को “एक साल बेमिसाल” बताते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने,जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और आमजन की आवाज को बुलंद करने के प्रयासों की सराहना की।
किसानों से लेकर आमजन तक,हर मुद्दे पर संघर्ष
बीते एक वर्ष में रामशेष बघेल के नेतृत्व में ग्रामीण जिला कांग्रेस संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ किसानों,मजदूरों,छात्रों, युवाओं,महिलाओं और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक संघर्ष
किसानों के हक में विशाल किसान आंदोलन एवं बैलगाड़ी रैली,फसल नुकसान पर किसानों के बीच पहुंचकर मुआवजे की मांग,नेशनल हाईवे -719 के चौड़ीकरण को लेकर मालनपुर टोल प्लाजा पर विशाल धरना, महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, खनिज एवं परिवहन विभाग की अनियमितताओं, ओवरलोड वाहनों,जलभराव, सड़क,बिजली,पानी,खाद वितरण एवं राजस्व संबंधी समस्याओं सहित अनेक जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक संघर्ष किया ।
जिलाध्यक्ष का पद सम्मान से अधिक जिम्मेदारी — रामशेष बघेल
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि, जिलाध्यक्ष का पद मेरे लिए सम्मान से अधिक जिम्मेदारी का विषय है। बीते एक वर्ष में मैंने पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का प्रयास किया है । यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं,बल्कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम, संघर्ष,त्याग और एकजुटता की सामूहिक उपलब्धि है।
पौधारोपण के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उन्होंने कहा कि आज एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पौधारोपण कर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जनसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए,ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा वातावरण मिल सके।”
गांव-गांव,बूथ-बूथ और प्रत्येक परिवार तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य
बघेल ने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ नेताओं,जनप्रतिनिधियों, मोर्चा संगठनों,प्रकोष्ठों, विभागों,पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीण जिला कांग्रेस संगठन को गांव-गांव,बूथ- बूथ और प्रत्येक परिवार तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का लक्ष्य है।
वरिष्ठ नेतृत्व,कार्यकर्ताओं और जनता एवं पत्रकारों का जताया आभार
उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन देने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों,मोर्चा- संगठनों,प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों,समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा भिंड जिले की जनता- जनार्दन का आभार व्यक्त किया । साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं को भी धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।
आगे भी जारी रहेगा जनहित का संघर्ष
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामशेष बघेल को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई देते हुए “एक साल बेमिसाल आगे भी जारी रहेगा जनहित का संघर्ष” का संकल्प लिया।
जनसेवा,जनसंघर्ष,संगठन की मजबूती और पर्यावरण संरक्षण का यह सफर आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।
इस अवसर पर संगठन महासचिव महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल,अरविंद यादव हैवदपुरा,अभिलाख सिंह यादव,सरपंच सतीश बघेल,संदीप बघेल,पंकज बंसल,प्रमोद बघेल,अभिषेक मौर्य,विकास नरवरिया,दिनेश बघेल,सूरज बघेल,फक्कण दास बाबा,मोहर सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।


