भिण्ड ब्यूरो – ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर संघ, जिला भिंड की अध्यक्ष ममता शर्मा जी के नेतृत्व में भिण्ड जिले के ग्राम सामाजिक एनिमेटर द्वाराअपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नामकेंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण संबंधी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई कि सामाजिक अंकेक्षण का कार्य केवल पूर्व से चयनित एवं प्रशिक्षित ग्राम सामाजिक एनिमेटर से ही कराया जाए तथा इस कार्य के लिए बाहरी व्यक्तियों से कार्य कराने एवं किसी भी प्रकार की नवीन भर्ती प्रक्रिया पर पूर्ण
प्रतिबंध लगाया जाए।
जिला अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि ग्राम सामाजिक एनिमेटर वर्षों से शासन की विभिन्न योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण का कार्य पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करते आ रहे हैं। उनके अनुभव, दक्षता एवं जमीनी समझ का लाभ शासन को निरंतर मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक अंकेक्षण व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अनुभवी ग्राम सामाजिक एनिमेटरों की सेवाओं का उपयोग ही सर्वोत्तम विकल्प है।
ज्ञापन के माध्यम से ग्राम सामाजिक एनिमेटरों के वर्षों से लंबित भुगतान का शीघ्र निराकरण, वर्षभर नियमित कार्य उपलब्ध कराने तथा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
इस अवसर पर ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर संघ की नीलम नरवरिया, रेखा शुक्ला, सुमन भदोरिया, रजत शर्मा, नीरज शर्मा, अंगद यादव, नवीन शुक्ला, शैलेंद्र परमार आदि उपस्थित रहे ।


