प्रथम सोमवार को एक लाख पार्थिव शिवलिंग का भक्तों ने किया निर्माण
भिण्ड ब्यूरो – पहले सोमवार को बने एक लाख पार्थिव शिवलिंग श्री कुंडेश्वर धाम इटावा रोड भिंड में एक माह के लिए अनवरत श्रृंखला में बनाये जा रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में आज प्रथम सोमवार को भक्तों की अपार भीड़ रही जिसमें आज एक लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किए गए आज सोमवार के दिन होने के कारण अधिक भीड़ रही वहीं कुंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब रहा मंदिर पुजारी विजय महाराज ने बताया है कि श्रावण मास की पूरे महीने भर रोज सुबह 8:00 बजे से 12:00 तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम किया जा रहा है आज श्रावण मास का पहला सोमवार होने के कारण भक्तों की अपार भीड़ रही जिसमें एक लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किए गए जिनका विधि विधान से महा रुद्राभिषेक कर पूजन किया गया तत्व प्रांत आरती पश्चात भगवान भोलेनाथ का कुंवारी नदी में विसर्जन किया गया आप सभी भक्तों से विशेष आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लें ।


