भिण्ड ब्यूरो – दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भिंड के हृदय स्थल परेड चौराहे पर आमजन को लड्डू बांटकर एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और विकास की राजनीति पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाया है। यह जीत प्रदेश की जनता के बढ़ते विश्वास और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों की जीत है।
कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और नगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी कहा कि दतिया की जीत से प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है तथा आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम शर्मा राम हर्ष सिंह कुशवाह नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिंड के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी शहर ब्लॉक अध्यक्ष हलीम पठान रेखा भदोरिया पान सिंह बाबूजी सुमन रामजीलाल शाक्य सनेहलता जैन नेहा भदोरिया प्रमोद दीक्षित पीसी शिव शंकर भदोरिया राघवेंद्र कांकर कुलदीप भारद्वाज बलराम जाटव पार्षद रामहेत शाक्य अरुण शर्मा वकील दर्शन सिंह तोमर सुबोध तिवारी चंद्रभान सिंह मोहम्मद इरफान गामू मोहन शाक्य अंकित तोमर ऋषिकेश शाक्य सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दतिया की जनता का आभार व्यक्त करते हुए जीत को जनता की जीत बताया और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई।
संतोष त्रिपाठी


