नौजवान नेता और उनके पुत्र को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
गोहद/भिण्ड – भारत की जनवादी नौजवान के प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह गुर्जर को मोबाइल नंबर6269081441से जान से मारने की धमकी दी है उसने बच्चों तक को मारने की धमकी दी है भारत की जनवादी नौजवान के प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह गुर्जर छात्रों के आंदोलन को जंतर-मंतर पर जाकर समर्थन देकर लौटे
थे वहां से आकर गोहद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया था आगामी रणनीति बनाने के लिए 27 जुलाई को छात्रों और युवाओं की मीटिंग बुलाई थी मीटिंग की सूचना उन्होंने अपनी फैसबुक पर डाली थी उसके बाद 26 जुलाई को। मोबाइल नंबर 6269081441से फोन आया फोन उठाते ही उसने नेतागिरी छोड़ने की सलाह न मानने पर जान से मारने की धमकी दी ।
भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया मेरा और मेरे परिवार के किसी से भी सदस्य का कहीं भी कोई विवाद या झगड़ा नहीं चल रहा अचानक आये धमकी वाले फोन से परिवार के सभी सदस्यों में असुरक्षा की भावना है
इस धमकी की सूचना गोहद थाना में पहुंचकर दी और पुलिस प्रशासन से मांग की है जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाय ।


