भिण्ड,ब्यूरो। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय के पत्र दिनांक 04 जुलाई 2026 के अनुपालन में थाना यातायात भिण्ड एवं थाना देहात भिण्ड के क्षेत्राधिकार में आज दिनांक 27 जुलाई 2026 न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. मनोज कुमार गोयल के नेतृत्व में मोबाइल कोर्ट आयोजित किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारीगण, थाना यातायात एवं थाना देहात के स्टाफ तथा न्यायालयीन कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य मोटरयान अधिनियम के नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित कर दुर्घटनाओं में कमी लाना था।
कार्यवाही के दौरान वाहनों की सघन चेकिंग की गई जिसमें दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न पहनना, बिना पंजीयन व बिना बीमा चल रहे वाहन, अवैध काली फिल्म लगी कारें, स्कूल बसों द्वारा नियमों का उल्लंघन तथा मोटरयान अधिनियम के अन्य प्रावधानों का अतिक्रमण शामिल था। चेकिंग में स्कूल बसों पर विशेष ध्यान दिया गया और कई गंभीर कमियाँ पाई गईं। प्रमुख अवलोकन इस प्रकार थे: स्कूल बसों का त्रक्कस् कार्यरत नहीं था, सीसीटीव्ही कैमरे बंद पाए गए; छात्राएं होने के बावजूद महिला अटेंडेंट तैनात नहीं थी; प्राथमिक उपचार (स्नद्बह्म्ह्यह्ल ्रद्बस्र) बॉक्स उपयुक्त रूप से उपलब्ध नहीं था, तथा अग्निशमन यंत्र एक्सपायर स्थिति में मिला।
इन उल्लंघनों के चलते स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल भिण्ड की दो स्कूल बसों और सरस्वती विद्यालय टीकरी की एक स्कूल बस का नियमानुसार चालान कर मौके पर ही अर्थदंड वसूल किया गया। इसी प्रकार थाना देहात क्षेत्र में व्यक्ति वाहन क्रमांक एमपी07जेडए 5540 (स्कॉर्पियो) पर अवैध हूटर लगाए जाने पर हूटर उतारवाकर चालानी कार्रवाई की गई। वाहन क्रमांक एमपी 30 पी 3882 (स्कॉर्पियो) पर काली फिल्म पाई जाने पर वह फिल्म उतारवाकर नियमानुसार अर्थदंड लिया गया।
मोबाइल कोर्ट के समग्र परिणाम स्वरूप कुल 67 प्रकरण बनाए गए तथा मोटरयान अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 4,96,800/- का अर्थदंड वसूल किया गया। यह कार्रवाई नियमों के पालन को सुनिश्चित करने तथा जनहित में सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी।
चेकिंग के दौरान कुछ वाहन चालकों द्वारा पुलिस के रोकने के संकेत के बावजूद वाहन लेकर भागने के प्रयास भी किए गए। एक बिना नंबर का वाहन पुलिस द्वारा रोकने पर नहीं रुका तथा चालक वाहन लेकर भाग गया। इसी प्रकार एक काली फिल्म लगी कार, जिसकी नंबर प्लेट के ऊपर पुलिस अंकित था तथा अंकित क्रमांक एमपी 09 … दिख रहा था, उसका चालक भी पुलिस के रोकने के संकेत के बावजूद अटेर रोड की ओर भाग गया। साथ ही वाहन क्रमांक एमपी 07 जेडएन 2165, जिस पर तहसीलदार की प्लेट लगी हुई थी तथा सभी शीशों पर काली फिल्म थी, वह भी पुलिस के रुकने के संकेत के बावजूद भाग गया। इन घटनाओं की विधिक कार्रवाई के लिए आवश्यक अन्वेषण और रिपोर्टिंग जारी है।
अंतत: यह मोबाइल कोर्ट न केवल दंडात्मक कार्रवाई का माध्यम रहा, बल्कि सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक नियमों के अनुपालन पर कठोर संदेश भी दिया गया। आगे भी ऐसी नियमित चेकिंग और जागरूकता अभियानों के जरिए सड़क सुरक्षा के मानदंडों का सख्ती से पालन कराना जारी रखा जाएगा।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


