इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन ने किया कार्यक्रम
जातिवादी व्यक्ति या संघटन राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा सुनील फौजी
परिवार की ग्यारह हजार की मौके पर मदद
पावई में यूथ विंग का हुआ सम्मेलन
भिण्ड ब्यूरो – इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन जिला इकाई भिंड के द्वारा परा, सुरपुरा,और पावई में संघटन की यूथ विंग से जुड़े नौजवानो के कार्यक्रम हुए जिसमें जातिवादी संगठनों और व्यक्तियों द्वारा बिना मतलब एक दूसरी जातियों को अगर अपशब्द बोला जाता है तो इस तरह के लोग समाज और राष्ट्र के लिए खतरा है इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि पावई में आधा सैकड़ा नौजवानो ने यूथ विंग की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समाज सेवी किरण दद्दा ने दिवंगत मातादीन शाक्य के नेत्रहीन बेसहारा पत्नी से मुलाकात की और मौके पर ग्यारह हजार रुपए की मदद की साथ ही पूर्व सैनिकों ने घर बनाने में मदद की बात कही समाज सेवी किरण दद्दा ने दोनों बेटियों की शादी की जिम्मेदारी ली , यूथ विंग सदस्यता प्रभारी उदय सिंह गुर्जर जी को संघटन की मूल शाखा के पीपरी सर्किल प्रभारी केशव सिंह गुर्जर को बनाया गया इस अवसर पर समाज सेवी सुनील फौजी ने कहा भूतपूर्व सैनिकों की जिम्मेदारी है कि राष्ट्र और समाज में एकता कैसे रहे नौजवानो को नशे से दूर कैसे किया जाए इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक रामनरेश शर्मा दीनपुरा, दिनेश सिंह भदौरिया मसूरी, हरिदास देपुरिया, सूबेदार प्रेमनारायण यादव वेदप्रकाश शर्मा, लहार अध्यक्ष सूबेदार बसंत सिंह राजावत, गोहद अध्यक्ष महेश करारिया, धर्मेंद्र सिंह तोमर सर्वा, जिला संयोजक रामेंद्र पुरोहित,कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर, सूबेदार राजेश शर्मा,सूबेदार अशोक जाटव ,सूबेदार वेदप्रकाश शर्मा,सूबेदार रामौतार सिंह, सूबेदार प्रमोद कुमार दुबे,यूथ विंग जिला अध्यक्ष हिरेंद्र प्रताप सिंह,राजीव दीक्षित , संजीव पुरोहित भोनपुरा,केशव गुर्जर ,विशंभर दयाल, अरुण शर्मा, बिनोद थापक चंदूपुरा ,सूबेदार राधेश्याम शर्मा, कैप्टन विशाल सिंह भदौरिया, सूबेदार अनिरुद्ध सिंह समाज सेवी मनोज देपुरिया,बंटी जादौन,गंगाचरण थापक , विवेक परिहार ,आचार्य भोले पंडित ,मोनू गुर्जर , गोलू गुर्जर,नकुल गुर्जर , सोनू बघेल, अजय शाक्य ,बंटी सर, महेश शर्मा पचोखरा,बंटी ओझा पावई, कुलदीप बरूआ, वाष्पित शर्मा, ऋषिकेश शर्मा , उमेश उपाध्याय , भोला पंडित,बिनोद टम टम वाले , जितेंद्र झा शामिल रहे


