शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन
गोहद भिण्ड – छात्र सरकार से सिर्फ परीक्षाओं में स्पष्टता पारदर्शिता बार बार पेपर लीक रोकने की मांग देश की राजधानी दिल्ली में कर रहे हैं 28 जून से भूख हड़ताल शुरू है लेकिन सरकार ने वार्ता के दरवाजे बंद कर दमन से आंदोलन को दवाना चाहती है 20 जुलाई सोमवार को छात्र छात्राओं पर निर्मम तरीके से संसद मार्च के दौरान लाठी चार्ज किया गया जिसमें सैकड़ों लोग घायल है दर्जनों पुलिस हिरासत में है हजारों लोगों पर झुठे मुकदमे लगा दिए हैं पत्रकार बंधुओं को भी पुलिस प्रशासन ने पीटा है उनके उपकरण तोड दिए हैं छात्रों नौजवानों का आंदोलन पुलिस के दमन से नहीं रुकेगा बल्कि संवाद के माध्यम से समाप्त होगा भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य महासचिव भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने एक तरफ पुलिस प्रशासन के लाठीचार्ज की कठोर शब्दों में निंदा की दूसरी तरफ मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान स्तीफा दें फिर सरकार को छात्रों से लोकतंत्र में वार्ता चर्चा करना जरूरी है जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में 23 जुलाई को
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का गोहद बस स्टैंड पर पुतला दहन किया गया इस अवसर पर राज्य महासचिव DYFI ऋषि बरैया दीपक अर्गल
शुभम भटनागर , भोला जाटव शुभम विमल आदेश , जीतू मौर्य,सतेंद्र,नंदू,अभिषेक पर मोद ,सोम ,आमिर खां आदि उपस्थित रहे


