भिण्ड,ब्यूरो। गोरमी थाना क्षेत्र के बर का पुरा माताप्रसाद की पुलिया के पास विवाद को लेकर एक युवक के साथ जाति सूचक गाली गलौंच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद एवं एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी हितेन्द्र पुत्र सीताराम जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तुलसी पुरा थाना गोरमी बुधवार को अपने घर जा रहा था, कि तभी बर का पुरा माताप्रसाद की पुलिया के पास विवाद को लेकर आरोपी रामराज सिंह गुर्जर निवासी बैध का पुरा गुर्जा एवं एक अज्ञात व्यक्ति आए और फरियादी के साथ जाति सूचक गाली-गलौंच करने लगे। जब फरियादी ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने फरियादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस घटना की जानकारी फरियादी ने पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 296बी, 351(3), 3(5) बीएनएस, एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


