गोहद/भिण्ड – गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम अगुनूपुरा सड़क किनारे बनी झोपड़ी में हार-जीत का दाव लगा रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने जरिए मुखबिर की सूचना पर से घेराबंदी कर दबोच लिया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम अगुनूपुरा सड़क किनारे बनी झोपड़ी में मंगलवार को पांच जुआरी दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, तभी इस बात की जानकारी मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंच उक्त जगह की घेराबंदी कर जुआरियों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से एक तांश की गड्डी एवं 2450 रुपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान जुआरियों ने अपने नाम पूरन सिंह, नरेश सिंह, गंगा सिंह, पंकज, धीर सिंह निवासीगण अगनुपुरा गोहद बताया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
अवैध रुप से शराब बिक्री करता एक युवक पुलिस की गिरफ्त में
भिण्ड,ब्यूरो। सुरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अजुद्दीपुरा मोड के पास से पुलिस ने एक युवक को अवैध रुप से शराब बिक्री करते जरिए मुखबिर की सूचना पर से घेराबंदी कर दबोच लिया है। पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अजुद्दीपुरा मोड के पास मंगलवार को एक युवक अवैध रुप से शराब बिक्री कर रहा था, कि तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंच उक्त जगह की घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कुल कीमत करीब 1800 रुपए अवैध रुप से बरामद हुई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अनुज सिंह निवासी ग्राम सोई सुरपुरा बताया। पुलिस ने अवैध शराब के क्वार्टरों को जब्त कर उक्त आरोपी के विरुद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


