भिण्ड /गोहद – प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 5:00 बजे ग्वालियर से उरई के लिए जा रही यात्रियों से भरी बस एमपी 30 पी 0795, ग्वालियर से सवारियां भरकर उरई के लिए जा रही थी की तभी अचानक गोहद चौराहा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरखड़ी और जेतपुरा गांव के बीच अज्ञात कारों के चलते सड़क किनारे खेत में जा कर पलट गई, बस के पलटते ही सवारी और बच्चों की चीख पुकार मचने लगी, राजगीरों और कुछ युवा बस यात्रियों ने अपने आप को संभालते हुए बस में फंसे हुए लोगों को बस से बाहर निकाला, जिसमें तकरीबन आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई, जिसमें दो मासूम बच्चे भी शामिल थे,किसी बस यात्री द्वारा 108 एम्बुलेंस पर सहायता के लिए फोन पर सूचना दी गई, घटना की जानकारी जैसे ही भिण्ड 108 एंबुलेंस के जिला अधिकारी प्रभांशु दुबे को मिली, उन्होंने तुरंत चार से पांच 108 एंबुलेंस घटनास्थल के लिए पहुंचा दी, पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी, रामदास कुशवाह, शिवा कुशवाह, जितेंद्र ओझा, अरुण शर्मा, ई,एम,टी विकास शर्मा , और पुलिस जवान के साथ हंड्रेड डायल भी तुरंत बिना देरी किए तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई, घायल महिला मरीज किरन पतीं रामेश्वर उम्र 38 साल निवासी रिनिया, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश, राम आश्रय 56 साल शिखा पिता रामेश्वर उम्र 13 साल, निशा उम्र 15 साल अनमोल और 11 साल कृष्ण पिता जितेंद्र उम्र 20 साल निवासी गोविंद नगर भिंड, कुछ घायल यात्रियों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि बस ड्राइवर नशे की हालत में बस को चला रहा था, सभी घायल यात्रियों को तुरंत 108 एम्बुलेंस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद पहुंचा कर भारती करवा कर इलाज चालू करवाया, जिससे उन सभी को समय पर सही उपचार दिया जा सका, पुलिस टीम बस पलटने के अज्ञात कारणो की तलाश में जुट गई है ।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


