राष्ट्रपति महोदया के नाम सौंपा ज्ञापन
भिण्ड ब्यूरो – संसद जब आवारा हो जाती है तो सड़कों को जन आंदोलन के माध्यम से आवाद होना चाहिए तभी लोकतंत्र को बचाया जा सकता यह 1975 में राममनोहर लोहिया ने कहा था ठीक 50 वर्ष वाद 20 जुलाई 2026 को देश के छात्र नौजवानों द्वारा परीक्षाओं को पारदर्शी बनाओ धर्मेंद्र प्रधान स्तीफा दो का आंदोलन जन आंदोलन बन गया 20 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों नौजवानों का संसद मार्च सफल रहा दूशरी तरफ देश के सम्पूर्ण जिलों में विरोध कार्यवाही कर राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजे गए भिण्ड में संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच एवं संयुक्त किसान मोर्चा व सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू ने उप जिलाधीश राजन नाड़ियां के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजा गया

सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने बताया कि लोकतंत्र में वार्ता चर्चा होना जरूरी है भाजपा मोदी सरकार संवादहीनता को अपनाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है दिल्ली में 23 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों शिक्षाविद बैज्ञानिक से सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने चर्चा करना उचित नहीं माना बल्कि संसद मार्च के दौरान भाजपा सरकार की पुलिस प्रशासन लाठीचार्ज में सैकड़ों छात्रों को चोटे आई है ।
ज्ञापन के दौरान एड देविंद्र सिंह चौहान अनिल दौनेरिया एड सूरज रेखा त्रिपाठी नदीम खान एड गजेन्द्र सिंह एड रवी बघेल नरेश भटनागर एंड रुवी खान एड मजहर नारायण एड अजीत कुमार एड आदित्य एड राज प्रताप आदि उपस्थित रहे ।


