भिण्ड ब्यूरो – मानपुरा स्थित श्री राम सिंह पैलेस परिसर में गायत्री परिवार, भिण्ड के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन तथा जनमानस में हरित चेतना का प्रसार करना रहा। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री सुरेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में गायत्री परिवार के अनेक परिजनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री सतेन्द्र सिंह सिकरवार, श्री प्रमोद सिंह भदौरिया, श्री राजेन्द्र सिंह नरवरिया, श्री कीरत सिंह नरवरिया, श्री रामप्रकाश सविता, श्रीमती चंद्रकांता भदौरिया, श्रीमती प्रतिभा सिकरवार, श्रीनिवास शर्मा, शशिकांत शर्मा, सत्यम सोनी, आर्यन नरवरिया, बृजराज सिंह कुशवाह, विशाल सिंह चौहान एवं सत्येन्द्र सिंह राजावत सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, छाया, फल एवं पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसका पालन-पोषण भी करे।
गायत्री परिवार के परिजनों ने “एक वृक्ष–एक जीवन” तथा “वृक्ष लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ” का संदेश देते हुए समाज से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।
“वृक्ष धरा का आभूषण हैं, इन्हें लगाना और बचाना हम सबका परम कर्तव्य है।”
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


