भिण्ड,ब्यूरो – वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल भिण्ड से प्राप्त जानकारी अनुसार 16 जुलाई 2026 को वनमण्डल भिण्ड, वनपरिक्षेत्र अटेर के अंतर्गत घिनौंची बीट (कक्ष क. पी-18) के समीप ग्राम नावली वृंदावन के राजस्व क्षेत्र में एक वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की सूचना मिली। एनटीसीए नई दिल्ली तथा मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास विस्तृत छानबीन की गई। पोस्टमार्टम वन्यजीव चिकित्सक एम.एस. बघेल व मुकेश कटारे द्वारा किया गया, जिसमें तेन्दुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए।
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही वनमण्डलाधिकारी दतिया मोहम्मद माज, प्रभारी उपवनमण्डलाधिकारी भिण्ड प्रीति शाक्य, वनपरिक्षेत्राधिकारी अटेर कृतिका, तहसीलदार भिण्ड रंजीत सिंह कुशवाह, जनप्रतिनिधि दीनानाथ, वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. मनोज जैन सहित अन्य वन स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न की गई। समस्त कार्रवाई की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की गई । प्रकरण में वन अपराध के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


