भिण्ड ब्यूरो – भारत विकास परिषद शाखा भिंड ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अपने पांच मूल प्रकल्पों से सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है के भाव को आत्मसात कर मानव सेवा को ही राष्ट्र सेवा का सर्वोत्तम माध्यम मानते हुए, जिला चिकित्सालय, भिंड के पोषण पुनर्वास केंद्र (एन.आर.सी.) में भर्ती सभी बच्चों एवं परिजनों को पोषक आहार किट (दलिया, सतुआ, बिस्कुट, फल) वितरण कर सभी बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव, विशेष अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ.आर.के. मिश्रा, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जे एस यादव ने कहा परिषद के सेवा, संस्कार के मूल मंत्र के साथ को मानव सेवा का जो कार्य कर रही है यह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। सिविल सर्जन डॉ आर.के. मिश्रा ने कहा एन. आर. सी. में भर्ती कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करके उन्हें वापस घर भेजना हमारी पहली प्राथमिकता है और इस वार्ड की मॉनिटरिंग में स्वयं करता हूँ यह हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। भारत विकास परिषद की इस तरह की गतिविधियों से देश व समाज हित में जनसहभागिता की गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। परिषद् द्वारा 30 बच्चों को पोषण आहार किट वितरित की गई
साथ ही भारत विकास परिषद के उन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को सादर नमन किया गया, जिनके त्याग, समर्पण एवं सेवा-भाव से परिषद अपनी गौरवशाली यात्रा तय कर रही है।
कार्यक्रम में प्रांतीय पर्यावरण गतिविधि प्रमुख डॉ हिमांशु बंसल, कमलेश सेथिया, डॉ डी. के. शर्मा, नगर समन्वयक डॉ साकार तिवारी शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा सचिव राजमणि शर्मा शाखा सेवा गतिविधि प्रमुख रामबाबू शर्मा, के के गुप्ता,अश्वनी दंडोतिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


