भिण्ड / मेहगांव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भिण्ड जिले की मेहगांव तहसील स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ सरकार धाम पहुंचकर दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में भगवान के समक्ष प्रदेश की उन्नति, किसानों की समृद्धि तथा नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने दंदरौआ सरकार धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आस्था केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल,नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, उपस्थित रहे ।
उन्होंने मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज से भेंट भी की एवं मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। दर्शन एवं पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


