– पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते चार को नोटिस जारी
भिण्ड, 24 जून। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में बुधवार को सुबह 11 बजे डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सिंह सौजन्या एवं एपीसी (ईएण्डआर) रंधौर सिंह यादव ने जनपद शिक्षा केन्द्र भिण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय दीनपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित गतिविधियों अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान शासकीय माध्यमिक विद्यालय दीनपुरा में छात्र उपस्थिति संख्या शून्य पाई गई, 12 छात्र उपस्थित होना पाया गया। एमडीएम संबंधित किसी भी प्रकार का अभिलेख नहीं मिला। शिक्षकों के द्वारा उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रयास नहीं किया गया, पालकों से सम्पर्क भी नहीं किया गया न ही पालक संपर्क पंजी का संधारण किया गया तथा शाला समय-सारणी का संधारण नहीं किया गया।
इसके अलावा विद्यालय से संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज किए जाने हेतु कोई उपकरण मौजूद नहीं मिले। शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित नहीं की गई। शाला परिसर के आसपास झाड़ियां होने से बच्चों द्वारा शौचालय का उपयोग नहीं किया जाना पाया गया, साथ ही अपार आईडी का निर्माण शत-प्रतिशत पूर्ण होना नहीं पाया गया। उक्त स्थिति को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय सिंह यादव, माध्यमिक शिक्षक भारती सिंह को उनके द्वारा की जा रही अनुशासनहीनता, पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
्र इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक विद्यालय दीनपुरा में छात्र उपस्थिति संख्या मात्र 2 पाई गई। एमडीएम संबंधित किसी भी प्रकार का अभिलेख नहीं मिला। शिक्षकों द्वारा उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रयास नहीं किया गया। विद्यालय से संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज किए जाने हेतु कोई उपकरण मौजूद नहीं मिले। इसके अतिरिक्त शाला की समय सारणी, शाला प्रबंधन समिति की बैठक एवं परिसर में उपलब्ध भवन जीर्ण-शीर्ण होने के पश्चात उक्त भवन में शाला संचालित पाया गया, जबकि बीआरसीसी द्वारा वर्षा के मौसम उक्त भवन में शाला संचालित नहीं करने हेतु पत्र जारी किया गया है। शौचालय की स्थिति ठीक नहीं पाया गया साथ ही अपार आईडी का निर्माण शत प्रतिशत पूर्ण होना नहीं पाया गया।
अपने कार्य के प्रति लापरवाही को देखकर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रतिभा चौहान, प्राथमिक शिक्षक सविता गौर को उक्त कार्य के प्रति अनुशासनहीनता, पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते कारण कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। जारी कारण बताओ सूचना पत्र में अपना स्पष्टीकरण समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया गया है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने अथवा संतोषजनक न होने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। शालाओं में संचालित की जा रही गतिविधियों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार का कार्य के प्रति उदासीनता, अनुशासनहीनता, लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा।


