भिण्ड, 24 जून। जस्तपुरा राय की पाली मार्ग पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में घायल 31 वर्षीय सचिन पुत्र बृजराज सिंह तोमर की ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को शव गोहद पहुंचते ही परिजन और समर्थक आक्रोशित हो उठे और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर गोहद चौराहे पर भिण्ड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार सचिन तोमर इलेक्ट्रॉनिक ओला बाइक से जा रहा था, तभी सामने से आई बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बोलेरो में सवार लोग सचिन के परिचित और पार्टनर थे, जिनसे उसका विवाद चल रहा था। इसी वजह से परिजन इसे सड़क हादसा नहीं, बल्कि साजिशन हत्या बता रहे हैं और हत्या की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। मृतक परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। युवक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग गोहद चौराहे पर जमा हो गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के मुताबिक पहले सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया था, फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वहीं परिजन हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर डटे हुए हैं।
Thursday, June 25
BREAKING
- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू


