भिण्ड, 23 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की ओर से प्रदेश कार्य समिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई है। इस सूची में कुल 41 सदस्यों को स्थान मिला है, जिसमें दो सदस्य भिण्ड जिले से भी नियुक्त किए गए हैं।
प्रदेश कार्य समिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची में भिण्ड जिले से पूर्व सांसद भागीरथ प्रसाद एवं मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती कृष्णकांता तोमर को शामिल किया गया है। श्रीमती तोमर राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के अलावा संगठन में विभिन्न दायित्व का निर्वाहन कर चुकी है। उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में शामिल करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, शोभित अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, शेरू पचौरी, सुभाष गुप्ता एडवोकेट, शैलू तोमर के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


