भिण्ड, 23 जून। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा ताजिया समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। ताजिया समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अंत में सभी समुदायों के लोगों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मोहर्रम पर्व मनाने का संकल्प लिया तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम राजन बी. नाडिया, तहसीलदार विश्राम शाक्य एवं राकेश श्रीवास्तव, एसडीओपी महेन्द्र गौतम, थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जनपद सीईओ रामपाल बघेल, विद्युत विभाग के डीई वीरेन्द्र सिंह तोमर, नगर पालिका ओर से आशीष शर्मा, पपेन्द्र सिंह एवं मुस्लिम समाज के मुखिया नसीर खान, अमीन ताजिया कमेटी अध्यक्ष हसरत खान, गुड्डू ताजिया कमेटी के पूर्व अध्यक्ष साबू खान, शाहरुख राईन, नसीर खान बल्लू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


