भिण्ड, 23 जून। जिले में जून के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज गर्म होता जा रहा है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस एवं रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान बताया है। साथ ही आसमान पर बादल की आवाजाही भी बनी रह सकती है। पिछले तीन दिनों से जिले में 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। जिले में हवाओं की दिशा लगातार बदल रही है। कभी उत्तर-पूर्वी तो कभी पश्चिमी दिशा से हवाएं चलने के कारण मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।
गर्मी से बाजार प्रभावित
गर्मी और उमस का असर अभी भी कम नहीं होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों और मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए दिनभर कूलर, पंखे और एसी का सहारा ले रहे हैं।
तापमान गिरने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


