भिण्ड, 23 जून। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार योगा सप्ताह के दौरान जिले की प्रत्येक उपजेल में प्रतिदिन योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के मार्गदर्शन में योगा सप्ताह के अंतिम चरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारीगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला प्राधिकरण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण को प्रशिक्षित योगाचार्य ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास सिखाए गए तथा निरंतर योगाभ्यास करने को प्रेरित किया गया। योगासन करने से क्या-क्या फायदे होते हंै और यह हमारे शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी है, इस बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। यह भी बताया कि हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करते रहना चाहिए एवं अन्य लागों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


