भिण्ड, 22 जून। बिहार पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवार को भारतीय युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने गौरी सरोवर पर महाकाल मन्दिर के पास श्रद्धांजलि अर्पित की बिहार पुलिस की कड़े शब्दों में निंदा की।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा (नंदू भैया) ने कहा कि बिहार के भोजपुर के आरा क्रांतिकारी सपूत भरत भूषण तिवारी जिस तरह बिहार पुलिस में आत्मसमर्पण करने के उपरांत भी पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया, वो सरासर गलत है। बिहार में जिस तरह से अपराधी, बलात्कारी खुलेआम घूम रहे हैं उन पर पुलिस प्रशासन हाथ नहीं लगा सकती। एक समाजसेवी जबानियां गांव में बाढ़ प्रभावित की समस्या को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे उनके विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलना और कोई भी अपराध नहीं सामाजिक होने के कारण एनकाउंटर करना यह बिहार की सरकार की मानसिकता को दिखाता है जब वह आत्मसमर्पण कर हथियार डाल देता है उसके बाद पुलिस एनकाउंटर कर रही है, जनप्रतिनिधि या प्रतिनिधि को इनसे कोई खतरा था या आतंकवादी था, जिस तरीके से उसका एनकाउंटर कर दिया हम भारतीय युवा शक्ति संगठन इसकी कड़े शब्दों से निंदा करता है।
उन्होंने कहा कि हम बिहार सरकार और केन्द्र सरकार से मांग करता है कि जो भी पुलिसकर्मी दोषी हैं उन पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज हो, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए किसी के घर का चिराग बुझाने की पीड़ा मां पिता के अलावा और कोई नहीं समझ सकता परिवार को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक गांव की आवाज जो सिस्टम की बेरूखी में हमेशा के लिए खामोश हो गई। पीड़ित परिजन को शासन स्तर से शीघ्र न्याय दिलाया जाए व मृतक परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर प्रदेश कानूनी सलाहकार रविन्द्र शर्मा, प्रदेश सचिव डॉ. युगल चूणावत एवं श्यामसुंदर पचौरी, शिवमसिंह राजावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश मिश्रा, मीडिया प्रभारी सोनू श्रीवास, जिला अध्यक्ष विजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष आशीष जोशी, एडवोकेट मोहित पाण्डेय, गुलाब सिंह, ग्वालियर चंबल प्रभारी दिनेश उपाध्याय व प्रवक्ता चन्द्रकांत बौहरे आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


