भिण्ड, 22 जून। भिण्ड जिला और उसकी सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के भदौरिया वंश के प्रत्येक भदौरिया को एकजुट करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ का गठन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई है।
राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय मार्गदर्शक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि मप्र भिण्ड और उसकी सीमा से लगे भदावर क्षेत्र के भदौरिया समाज की बैठक समाजसेवी रघु भदौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें समाज के अंतिम छोर पर बैठे भदौरियों को मुख्य धारा में लाने के लिए राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में इन्द्रजीत सिंह भदौरिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष, रघु भदौरिया को राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर, शिवप्रताप सिंह भदौरिया एवं मुनेन्द्र सिंह भदौरिया को राष्ट्रीय मार्गदर्शक, मोनू भदौरिया को राष्ट्रीय संयोजक तथा रोशन भदौरिया को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संगठन के संरक्षक भदावर महाराज महेन्द्र अरिदमन सिंह भदौरिया एवं उद्योगपति अशोक सिंह भदौरिया रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बादशाह सिंह भदौरिया को महासचिव, वीरबहादुर सिंह भदौरिया को उपाध्यक्ष, शीतल सिंह भदौरिया, धनंजय सिंह भदौरिया को संगठन मंत्री, वीर सिंह भदौरिया, जितेन्द्र भदौरिया को राष्ट्रीय सचिव, देशराज सिंह भदौरिया, दुर्गेश सिंह भदौरिया, धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, हरीश सिंह भदौरिया को राष्ट्रीय सह सचिव बनाया गया है। आगामी 14 जुलाई से भदौरिया बंधुओं के घर चलो अभियान चलाया जाएगा, उसके बाद संगठन में फेरबदल और विस्तार किया जाएगा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


