भिण्ड, 22 जून। लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कांक्सी सरकार पर आगामी 17 से 21 दिसंबर तक बागेश्वर के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा आयोजित की जाएगी। कांक्सी सरकार पर होने वाली इस कथा की जानकारी जैसे ही लहार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंची तो क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ज्ञात हो कि विगत कुछ महीनों पहले नवग्रह मन्दिर डबरा में कथा कहने आए बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने महामंडलेश्वर रामदास महाराज के आग्रह पर लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध मजिस्ट्रेट कांक्सी सरकार हनुमानजी मन्दिर पर कथा कहने हेतु अपनी सहमति प्रदान कर दी थी। किंतु कथा हेतु तारीख निश्चित नहीं हुई थी। हाल ही में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा हेतु जो सूची जारी हुई है। उसमें लहार क्षेत्र में प्रसिद्ध कांक्सी सरकार पर 17 से 21 दिसंबर तक कथा कहने की जानकारी दी गई है। बागेश्वर धाम के महाराज पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर लहार क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


