भिण्ड, 22 जून। संभाग के डाकघरों के आधार केन्द्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, आधार डेटा में मोबाइल एवं ई-मेल लिंक आदि कार्य करवाने हेतु 24 एवं 25 जून को विशेष महा-अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी आधार सेंटर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेंगे, प्रधान डाकघरों में रात्रि 8 बजे तक कार्य करेंगे। अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र में आकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। प्रधान डाकघर के अतिरिक्त मुरैना संभाग अंतर्गत मुरैना एवं भिण्ड, अम्बाह, पोरसा, बानमोर, कैलारस, सबलगढ़, जौरा, गोहद, मेहगांव, लहार उपडाकघर एवं परागांव, भदाकुर शाखा डाकघर में आधार पंजीयन एवं अपडेट अभियान चलाया जा रहा है।
जिला टास्क फोर्स समिति बैठक 23 जून को
भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में 23 जून को सुबह 10.30 बजे कलेक्टर सभाकक्ष भिण्ड में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें समस्त समिति सदस्यों से मौजूद रहने के लिए कहा गया है।


