भिण्ड, 22 जून। ऊमरी थाना क्षेत्र के खैरा श्यामपुरा गांव के पास हाईवे-552 पर सोमवार दोपहर सवारियों से भरे एक इको वाहन को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे इको वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक छह वर्षीय बालक और उसकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार इको वाहन भिण्ड से उत्तर प्रदेश के गोपालपुर घाट पर आयोजित घाट पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा था। खैरा श्यामपुरा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने इको वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में छह वर्षीय आर्यन पुत्र राजवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसकी 36 वर्षीय मां गुड्कोडी देवी को वाहन का कांच लगने से गंभीर चोटें आईं हैं। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊमरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल भिण्ड रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


