ग्वालियर, 22 जून। नगर निगम के एकलव्य खेल परिसर के बैडमिंटन प्रशिक्षक हिमांशु चौधरी ने अपनी प्रतिभा और निरंतर मेहनत के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन श्रीलंका बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीलोन मास्टर्स इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 25 जून से 29 जून 2026 तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित की जाएगी, जिसमें हिमांशु चौधरी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
हिमांशु चौधरी राष्ट्रीय एवं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में अनेक पदक हासिल कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल एकलव्य खेल परिसर बल्कि पूरे नगर निगम और शहर के लिए गर्व का विषय है। चैंपियनशिप में हिमांशु चौधरी 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पुरुष एकल स्पर्धा में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे पुरुष युगल स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश के भूपिन शर्मा तथा मिश्रित युगल स्पर्धा में महाराष्ट्र की तेजस्वी के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वे सोमवार को दिल्ली से श्रीलंका के लिए प्रस्थान करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, खेल विभाग के नोडल अधिकारी एवं खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है। हिमांशु चौधरी की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है और यह दर्शाती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


