ग्वालियर, 22 जून। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप 23 जून को सुबह 11 बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन होगा। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की 20 कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं।
उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, पेटीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट पडाव ग्वालियर, भारत-पे प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, आई सेक्ट ग्वालियर, जॉब्स फेयर नाउ प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, इंदौर, दिल्ली, एयरटेल प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, जमुना आटो प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, एसआरएफ प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, (एचडीएफसी) बैंकर नौकरी फाई कॉम, वेरा इलेक्ट्रिकल मैन्यूफेक्चरिंग ग्रेटर नोयडा, वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोयडा, निडेक प्राइवेट लिमिटेड नीमराना, राजस्थान, समीक्षा इंस्टीट्यूट फूलबाग ग्वालियर, प्लैटिनम एचआर सॉल्यूशंस गुजरात, जेबी मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर चेकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जामनगर गुजरात, गरुण 24*7 सिक्योरिटी सर्विसेज ग्वालियर, अयांश एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, विराट बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड अहमादाबाद, भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ग्वालियर, इंडसाइंड निप्पॉन लाइफ प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, आईसीआईसीआई बैंक प्राइवेट लिमिटेड, टीवीएस मोटर कंपनी होसुर, तमिलनाडु आदि शामिल हैं।
इन पदों के लिए होगी भर्ती
इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर अस्सिटेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, अभिकर्ता, अप्रेटिंस ट्रेनी, सैल्स एग्ज्यूकेटिव, फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव, ट्रेनीज, ऑफिस मैनेजमेंट, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक, हेल्पर, सुरक्षा जवान, दूर गाइड, असिस्टेट मैनेजर, सुपर वाईजर, टेली कॉलर, ड्रायवर, डिप्लोमा आईटीआई सभी ट्रेड में, डिप्लोमा आईटीआई सभी ट्रेड में, डिप्लोमा एमई ईई, ईसीई, आई एण्ड आईटीआई सभी ट्रेड में सी. डिप्लोमा एमई ईई केमिकल एण्ड सिविल आईटीआई फिटर, टर्नर एवं मशीनिष्ट, आईटीआई सभी ट्रेड में इत्यादि पदों पर भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिए की जाएगी। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रुपए तक देय होगा।
यह दस्तावेज लाने होंगे साथ
प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Tuesday, June 23
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

