भिण्ड, 21 जून। शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस व कार बरामद की है।
जानकारी के अनुसार गत 20 सितंबर 2025 को फरियादी ने थाना शहर कोतवाली में शिकायत की थी कि आरोपी ने जान से मारने की नियत से उस पर पिस्टल से फायर किया, लेकिन गोली उसकी मां को लगी और आरोपी वहां से भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्र.468/25 धारा 109, 296, 351(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के लगातार फरार होने से पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी हेतु पांच हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, एएसपी प्रदीप पटेल एवं सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली भिण्ड द्वारा टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान विवेचना गत शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर से लल्लागुरू की समाधि के पास गौरी किनारा रोड भिण्ड से आरोपी को गिरफ्तार कर माल मशरूका बरामद करने के लिए न्यायालय से एक दिन का पीआर लेकर घटना में प्रयुक्त आलाजरर पिस्टल व स्कार्पियो वाहन के संबंध में पुन: पूछताछ कर आरोपी की निशादेही में 32 बोर की देशी पिस्टल व दो जिन्दा राउण्ड एवं घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्र स्कॉर्पियो क्र. एम.पी.07 जे.के.0101 सहित 20 लाख का मशरूका जब्त किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली भिण्ड मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक देवीदीन अनुरागी, सउनि दीपक तोमर, प्रधान आरक्षक हरवीर सिंह, अनिल शर्मा, नीरज भदौरिया, आरक्षक सौरभ शर्मा, अभिषेक सिकरवार, मोहित यादव, विशाल चतुर्वेदी की सराहनीय भूमिका रही।
Monday, June 22
BREAKING
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया
- आलमपुर में दिवस मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं महाविद्यालय का स्थापना दिवस


