भिण्ड, 21 जून। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं शासकीय महाविद्यालय का 64वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर एवं संस्थापक स्व. राघवराम चौधरी (कक्काजी) की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पूजन के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के प्रशासनिक सदस्य महेश चन्द्र चौधरी ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि जीवन जीने की एक कला है, जो हमें अनुशासन और शांति प्रदान करती है। उन्होंने महाविद्यालय की 64 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन ने की। योग सत्र के दौरान होम्योपैथी चिकित्सक एवं योग मार्गदर्शक डॉ. सिद्धार्थ द्विवेदी तथा योग प्रशिक्षिका विमलेश द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने आधुनिक जीवन शैली में योग की अनिवार्य भूमिका पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज पटेल, अवधेश त्रिपाठी, पार्षद रोमी रायकवार, महेन्द्र राठौर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। महाविद्यालय एनसीसी और एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से सहभागिता की और कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी भूमिका निभाई। स्थापना दिवस के अवसर महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों एवं महाविद्यालय समस्त स्टाफ ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल चौधरी एवं अंत में आभार प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शिशु मन्दिर में भी मनाया गया योग दिवस
सरस्वती शिशु मन्दिर आलमपुर में भी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राएं, आचार्य परिवार, विद्यालय प्राचार्य एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर बाल विकास समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कौरव, सचिव डॉ. संतोष कुमार गोस्वामी उपस्थित थे। इस अवसर पर सामूहिक रूप से योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
Monday, June 22
BREAKING
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया
- आलमपुर में दिवस मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं महाविद्यालय का स्थापना दिवस


