भिण्ड, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा गोहद ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परिषद की ओर से श्याम किशोर भारद्वाज, धर्मेन्द्र भदौरिया, मोहरमन राठौर, सत्यभान सिंह गुर्जर, रामसेवक दिनकर, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, सचेन्द्र कांकर सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन चित्रकांत तिवारी ने एवं योग सत्र का संचालन सत्येन्द्र कांकर एवं आचार्य बृजमोहन शर्मा ने किया गया। उन्होंने योग, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष कालीचरण सिंह तोमर ने की। इस अवसर पर एसडीएम गोहद एवं अपर कलेक्टर भिण्ड राजन नाडिया, नगर पालिका सीएमओ सोनू परमार, तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव, रामलाल शाक्य, संस्था के प्राचार्य रविन्द्र सिंह चौहान, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर भारद्वाज सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रार्थना सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 से 250 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में योग के प्रति विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली। योग प्रशिक्षकों ने पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ योगाभ्यास कराया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर भारत विकास परिषद एवं सांदीपनि विद्यालय के सहयोग से सभी प्रतिभागियों को टॉफी, बिस्किट आदि वितरित किए गए। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।
Monday, June 22
BREAKING
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया
- आलमपुर में दिवस मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं महाविद्यालय का स्थापना दिवस


